सड़क पर स्थापित न होने पाएं दुर्गा प्रतिमाएं:गोरखपुर में बोले CM; अधिकारियों की बैठक में कहा-सफाई, सुरक्षा, यातायात का रखें ध्यान
दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने नवरात्र एवं दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न होने दें, इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से बात करें। यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। ऐसी व्यवस्था करें कि यातायात प्रभावित न होने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई बहुत अधिक न होने पाए। इसको लेकर संबंधित समितियों से बात की जाए। विजर्सन के दौरान डीजे की आवाज का लेकर भी उन्होंने हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए। इससे किसी को परेशानी न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों से इसका ख्याल रखने को कहा। सीएम ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिह्नित किए जाएं। जहां कृत्रिम पोखरे बनाए गए हैं, विसर्जन वहीं किया जाए। उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। निर्बाध रूप से प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक जाने की व्यवस्था की जाए। रास्ते में अतिक्रमण न हो और कहीं बिजली के तार ढीले हों, जर्जर पोल हो तो उसे बदल लिया जाए। भीड़ का प्रबंधन उचित तरीके से किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री का पूरा फोकस दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शांतिपूर्ण उल्लासपूर्ण आयोजन पर था। मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर एवं इससे प्रभावित लोगों के लिए किए गए राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को पूरी मदद मुहैया करायी जाए। नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखी जाए। सभी को एलर्ट पर रखें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कहा कि सभी कार्यों को समय से पूरा किया जाए। किसी भी परियोजना में विलंब नहीं होना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)