कानपुर में रामलीला की भव्य शोभायात्रा:बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा, राम वनवास और भरत मनावन की झांकियों ने मोहा मन

Oct 16, 2026 - 16:30
0
कानपुर में रामलीला की भव्य शोभायात्रा:बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा, राम वनवास और भरत मनावन की झांकियों ने मोहा मन
कानपुर में श्री रामलीला समिति परेड रजि. की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के वनवास, भरत मनावन और नावनवैया प्रसंगों की मनमोहक झांकियों का मंचन किया गया। इससे पहले मेस्टन रोड स्थित रामलीला भवन से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बाबा भोलेनाथ, माता पार्वती और गणेश जी का रथ चल रहा था। शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, चौक सर्राफा, मेस्टन रोड, बिसातखाना, मिश्री बाजार और नया चौक होते हुए लीला स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल रहा। शोभायात्रा में संयोजक अशोक कुमार अग्रवाल, मुन्ना, संदीप निगम, अजय अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, श्याम सिंह राजौरिया, शिवकुमार गुप्ता, अर्पित सिंह, अभिषेक सिन्हा, राकेश निगम, तरुण गुप्ता और तुषार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User