बृजभूषण बोले- नेहा बोरा का आदर्श पाकिस्तान:भारत को बांग्लादेश के बराबरी खड़ा करना चाहते हैं, राहुल मुद्दा उछालकर भाग जाते हैं
गोंडा में कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर निशाना साधा। कहा- वह भारत की तुलना बांग्लादेश से करती हैं और उनका आदर्श पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूती के खिलाफ साजिश करती हैं। उनके मुताबिक, ऐसे लोग उन्हीं ताकतों के एजेंट के रूप में काम करते हैं। बोले- भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान की बराबरी पर खड़ा करना चाहते हैं बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- नेहा बोरा भारत की तुलना बांग्लादेश से करती हैं। ऐसे लोग भारत को बांग्लादेश और पाकिस्तान की बराबरी पर खड़ा करना चाहते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। देश अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है। उनके अनुसार, भारत की इस प्रगति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिशें होती रहती हैं। राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका के नाम पर मार्च निकालने का यह पहला मामला है। उनके मुताबिक, राष्ट्रपति से मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का क्या औचित्य था। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च के दौरान कई जगह धक्का-मुक्की हुई और कई एफआईआर दर्ज हुईं। बोले- फैसला पक्ष में नहीं आया तो सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी शुरू हो सकते हैं राष्ट्रपति से मिलने और साक्ष्य मांगे जाने के बाद राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट जाने से जुड़े सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि विपक्ष का काम मुद्दा उछालकर आगे बढ़ जाना है। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में क्या होता है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर फैसला राहुल गांधी के पक्ष में नहीं आया तो वे सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी बोलना शुरू कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)