कानपुर में रात 12 बजे सड़कों पर उतरे DM-नगर आयुक्त:कहीं सड़क पर गड्ढे मिले, कहीं कूड़े का ढेर, अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया
कानपुर में सड़कों की बदहाली, गड्ढों और सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए रविवार रात 12 बजे डीएम महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और सीडीओ अभिनव जे जैन ने अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने परेड, स्वरूप नगर, कंपनी बाग चौराहे और चुन्नीगंज समेत कई जगहों पर सड़क मरम्मत, निर्माण कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सड़कें दुरुस्त करने, कूड़ा हटाने, अस्थायी अतिक्रमण खत्म करने और विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। परेड में सड़क पहले चलने लायक बनाने पर जोर सीएम ग्रिड योजना के तहत परेड के पास चल रहे कार्यों के निरीक्षण में जंक्शन पॉइंट की समस्याओं को दूर करने और वाहनों के चलने योग्य सड़क बनाने के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों से काम में तेजी लाने को कहा गया। वहीं, फुटपाथ पर स्ट्रीट वेंडिंग योजना के तहत अधिकृत दुकानदारों के लिए जगह तय करने की कार्ययोजना भी मांगी गई। इसका उद्देश्य अवैध कब्जों को रोकने के साथ राजस्व के नुकसान को रोकना भी है। टेफ्को के पास कूड़े वाले स्थल का होगा सौंदर्यीकरण टेफ्को के पास मुख्य मार्ग पर गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट का भी निरीक्षण किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने यहां गमले लगवाकर स्थल का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जोनल स्वच्छता अधिकारी को मुख्य मार्ग पर कूड़ा जमा न होने देने और नियमित सफाई कराने को कहा। स्वरूप नगर में चौराहे के गड्ढे भरने के निर्देश स्वरूप नगर में राजीव पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से कराए जा रहे पैचवर्क की जांच में सड़क क्षतिग्रस्त और चौराहे पर गड्ढे मिले। अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने करीब 180 मीटर पैचवर्क प्रस्तावित होने की जानकारी दी। इस पर डीएम ने तत्काल मरम्मत कराने, अस्थायी अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स हटाने समेत चौराहे का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। कंपनी बाग से चिड़ियाघर तक सड़क सुधारने को कहा कंपनी बाग चौराहे और वी-मार्ट मॉल के सामने लोक निर्माण विभाग के पैचवर्क का निरीक्षण किया गया। कंपनी बाग चौराहे से चिड़ियाघर की ओर करीब 5.1 किमी सड़क को पूरी तरह मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जल निगम, मेट्रो, नगर निगम समेत संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया। चुन्नीगंज में सड़क निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश चुन्नीगंज में लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। यहां सड़क के एक तरफ का काम पूरा मिला। अधिकारियों को बचे हुए निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराने और नगर निगम की मदद से अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)