उन्नाव में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां सिद्धिदात्री के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, घरों में भी हुआ कन्या पूजन
उन्नाव। उन्नाव में नवरात्र के नवें दिन दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से लेकर देर रात तक दुर्गा मंदिरों के बाहर भीड़ देखने को मिलेगी। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भोर पहर से ही मंदिर के बाहर भक्त पहुंच गये। माता के दर्शन किये। नवमी के दिन घरों और मंदिरों में विधि विधान से कन्या पूजन किया गया। जिसके बाद प्रसाद बांटा गया। इन मंदिरों में हुआ कन्या पूजन राजधानी मार्ग स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में पहले कन्याएं खिलाई गई। उन्हें दान दक्षिणा देने के बाद अन्य कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर आदित्य सिंह साधू आदि रहे। गायत्री नगर स्थित गायत्री मंदिर में कन्या भोज कराया गया। जहां राम चंद्र गुप्ता, प्रेम त्रिपाठी, संग्राम सिंह थे। इसके अलावा कंचन नगर स्थित कंचनामाई मंदिर, महेश मार्ग स्थित सिद्धिधात्री मंदिर में प्रमोद त्रिवेदी, उमेश शुक्ला, सूर्य कुमार बाजपेई, सुरेश सिंघल ने मां की आरती उतारी। डॉकतार कालोनी स्थित सोमा गौरी मंदिर, गांधीनगर स्थित काली मंदिर, पोनीरोड झंडे चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर, बिन्दानगर स्थित दुर्गा मंदिर, बालूघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ, मंदिरों में कन्या भोज कराया गया। गंगा विशुनघाट दुर्गा मंदिर के अलावा तमाम देवी मंदिरों के अलावा घरों में भी कन्या पूजन किया गया। जिसके बाद व्रत उपासकों ने व्रत तोड़ा। जगह जगह कन्याभोज का आयोजन हुआ। नगर में कई जगहों पर भंडारे का आयोजन नवरात्रि के दिन सुबह से ही नगर के तमाम छोटे छोटे मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में कन्या भोज भी कराया। शुक्लागंज के चंपा पुरवा कंचन नगर ऋषि नगर पोनी रोड में जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। राजधानी मार्ग से दुर्गा मंदिर में नवरात्र समापन के बाद प्रसाद के रूप में साड़ियां का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी ने दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)