कानपुर में स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत:टीचर की मौत, 3 छात्र समेत 5 घायल; गांधी जयंती के कार्यक्रम में जा रहे थे
कानपुर में तेज रफ्तार डंपर और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे में टीचर की मौत हो गई। जबकि 3 बच्चों समेत से 6 अधिक लोग घायल हो गए। 2 बच्चों को गंभीर हालत में हैलेट रेफर कर दिया गया है। हादसे के वक्त बस में पांच छात्रों समेत 35 लोग सवार थे। हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास हुआ। सभी लोग घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। 3 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)