कानपुर में स्कूटी में घुसा 2 फीट लंबा सांप:बाल कटवाने पहुंचे मैनेजर के उड़े होश, लोगों ने सुरक्षित निकाला

Oct 04, 2026 - 16:24
0
कानपुर में स्कूटी में घुसा 2 फीट लंबा सांप:बाल कटवाने पहुंचे मैनेजर के उड़े होश, लोगों ने सुरक्षित निकाला
कानपुर में रविवार सुबह जाजमऊ के कैलाश नगर रोड पर हेयर ड्रेसर के बाहर खड़ी स्कूटी में करीब दो फीट लंबा सांप घुस गया। लोगों की नजर पड़ने पर स्कूटी को वहीं रोककर सांप को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। सुबह करीब 10:30 बजे हुई घटना में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि किसी ने सांप को मारा नहीं, बल्कि उसे प्लास्टिक की बोतल में रखकर आबादी से दूर छोड़ दिया। सांप स्कूटी में घुसने का वीडियो दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से इलाके में झाड़ियों और गंदगी की नियमित सफाई कराने की मांग की है। बाल कटवाने पहुंचे थे जनरल मैनेजर अनार सिंह और संतोष शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह एयरफोर्स के पास खड़ी स्कूटी में सांप घुस गया था। बताया जा रहा है कि उन्नाव स्थित जूता फैक्ट्री के जनरल मैनेजर फारद खान बाल कटवाने के लिए शुभम हेयर ड्रेसर पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूटी में सांप दिखाई दिया। लोगों की नजर पड़ते ही उन्होंने स्कूटी को घेर लिया और सावधानी से सांप को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से बाहर निकाल लिया गया। लोगों ने उसे प्लास्टिक की बोतल में रखा और आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सांप दिखाई नहीं देता और चालक स्कूटी लेकर निकल जाता तो रास्ते में उसके अचानक सामने आने से हादसा हो सकता था। झाड़ियों और गंदगी की सफाई की मांग घटना के बाद कुछ देर तक लोगों के बीच सांप को लेकर चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से क्षेत्र में झाड़ियों और गंदगी की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि सांप जैसे जीव आबादी वाले इलाकों में न पहुंचें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User