33केवी लाइन की चपेट में आने से दो लोग झुलसे:कृष्णानगर में बिजली केबल बदलते समय हादसा, एक सैफई रेफर
मैनपुरी के कृष्णानगर में रविवार सुबह 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बिछिया रोड पर हुआ। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। कृष्णानगर निवासी राहुल चौहान (40) अपने घर पर बिजली की केबल बदलवा रहे थे। इसके लिए बिजली मिस्त्री धीरज (30) भी उनके साथ थे। सुबह करीब 10:30 बजे दोनों छत पर केबल डाल रहे थे। तभी छत के ऊपर से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से केबल छू गई। इस हादसे में राहुल चौहान लगभग 70 प्रतिशत झुलस गए, जबकि धीरज के हाथ और शरीर के दूसरे हिस्से भी झुलस गए। जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सैफई पीजीआई भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)