कानपुर में तेज धूप के बीच बढ़ेगी उमस:आसमान साफ रहेगा, शाम से लेकर सुबह तक मिलेगी राहत

Oct 14, 2026 - 07:41
0
कानपुर में तेज धूप के बीच बढ़ेगी उमस:आसमान साफ रहेगा, शाम से लेकर सुबह तक मिलेगी राहत
कानपुर में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर में गर्मी का एहसास हो सकता है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। नमी अधिक रहने से धूप के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है, जबकि रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक रहेगा। शाम को होगा ठंडक का एहसास मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के चलते बाहर निकलने वालों को गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं, सर्दी का मौसम करीब आने के साथ दिन की अवधि लगातार घट रही है। 14 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6:07 बजे और सूर्यास्त शाम 5:42 बजे होगा। इस तरह दिन की कुल अवधि 11 घंटे 35 मिनट रहेगी। शाम ढलने के बाद मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। दोपहर में छाता लेकर निकले लोग मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर महसूस हुआ। धूप से बचने के लिए लोग छाता लगाकर घरों से बाहर निकले। हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस ने भी लोगों को परेशान किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्शाता है। सुबह के समय अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User