कानपुर में तीन दिन में डेंगू के 20 नए मरीज:हैलट व उर्सला की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे

Oct 19, 2026 - 15:01
0
कानपुर में तीन दिन में डेंगू के 20 नए मरीज:हैलट व उर्सला की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे
कानपुर में बदलते मौसम के बीच डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते तीन दिनों में जिले में डेंगू के 20 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को छह, शनिवार को नौ और रविवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नए मरीज विराट नगर, सुजातगंज, आनंदनगर, विनायकपुर और हालसी रोड समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में मिले हैं। लगातार नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। टीम भेजकर कराई जा रही जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर जांच कराई जा रही है। टीमों को प्रभावित इलाकों में लोगों को जागरूक करने और मच्छरों के पनपने की स्थितियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, पुराने टायर, खुले बर्तन और छतों पर रखे अनुपयोगी सामान में पानी जमा होने से मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है। ऐसे स्थानों की नियमित सफाई जरूरी है। बुखार, जुकाम और बदन दर्द के मरीज भी बढ़े मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों की संख्या भी बनी हुई है। हैलट और उर्सला अस्पताल की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज जुकाम, बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार इन लक्षणों के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में केवल लक्षणों के आधार पर डेंगू मान लेना उचित नहीं है। तेज बुखार, शरीर में दर्द या लगातार कमजोरी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लें तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच कराएं। डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों से सुरक्षा के उपाय अपनाना और घर के आसपास साफ-सफाई रखना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User