आकाश आनंद की आगरा में पहली जनसभा 22 नवंबर को:एत्मादपुर सीट पर बसपा घोषित करेगी प्रत्याशी, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Oct 19, 2026 - 15:01
0
आकाश आनंद की आगरा में पहली जनसभा 22 नवंबर को:एत्मादपुर सीट पर बसपा घोषित करेगी प्रत्याशी, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगरा में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। 22 नवंबर को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा होने जा रही है। इसमें एत्मादपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा भी करेंगे। जनसभा के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक युवाओं और समर्थकों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जा रही है। संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और युवा वोटरों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति के बीच 2027 के चुनाव से पहले आकाश आनंद की आगरा में यह पहली जनसभा होगी। पार्टी की इस कवायद को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और अपने राजनीतिक आधार को फिर से सक्रिय करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पहली बड़ी सभा के लिए एत्मादपुर पर फोकस बसपा की प्रस्तावित जनसभा के लिए एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र को चुना गया है। स्थानीय स्तर पर बैठकों, कार्यकर्ताओं से संपर्क और कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी की कोशिश है कि जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन की सक्रियता का संदेश दिया जाए। 2022 के विधानसभा चुनाव में एत्मादपुर सीट पर बसपा के प्रवल प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 98,679 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के धर्मपाल सिंह ने 1,46,603 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। दोनों के बीच जीत का अंतर 47,924 वोट रहा था। ऐसे में एत्मादपुर में जनसभा के जरिए बसपा अपने पुराने चुनावी आधार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। युवाओं को जोड़ने की रणनीति आकाश आनंद की जनसभा के जरिए युवाओं तक पहुंच बढ़ाना बसपा की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। बसपा की रणनीति में केवल भीड़ जुटाना ही नहीं, बल्कि विधानसभा और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना भी शामिल है। पार्टी पुराने कैडर को फिर से जोड़ने के साथ नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना चाहती है। आगरा जिले की सभी विधानसभा सीटों के 2022 के नतीजे आगरा में बसपा की स्थिति कांग्रेस का रंग फीका पड़ने पर आगरा में 'केसरिया' के बाद अगर किसी पार्टी का रंग चटक रहा तो वह 'नीला' खेमा है। 2012 और 2007 के चुनाव में यहां की 9 सीटों में से 6-6 सीटों पर विजय पताका फहराकर बसपा अपने रंग का असर दिखा भी चुकी है। इससे पहले 2002 और 1996 में बसपा के टिकट पर 2-2 प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। इसके पीछे बसपा की सोशल इंजीनियरिंग तो थी ही, गली-कूचों तक संगठन की जड़ें जम चुकी थीं। पीछे से वामसेफ का बैकअप मिल रहा था। 2012 के चुनाव में सपा ने जब अपने दम पर प्रचंड जीत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाई, तब भी आगरा में बसपा का रंग फीका नहीं पड़ा था। प्रदेश की 403 सीटों में से सपा ने 224 सीटें जीतने वाली सपा के सामने बसपा ने आगरा में 9 में से 6 सीटों पर विजय हासिल की थी। हालांकि 2017 की केसरिया लहर में बसपा का रंग फीका पड़ गया। पार्टी के प्रत्याशी 9 में से 8 सीटों पर दूसरे नंबर पर सिमट गए। 2022 के चुनाव में बसपा की स्थिति और खराब हो गई। हाथी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी तीसरे पर जूझते नजर आए। 2022-2017 के चुनावों में बसपा की सभी 9 सीटों पर ये रही थी स्थिति… 2012 में इन सीटों पर चुनाव जीती बसपा 2007 में इन सीटों पर चुनाव जीती बसपा 2002 में इन्होंने जीता बसपा के टिकट पर चुनाव किशन लाल बघेल ने दयालबाग (अब आगरा ग्रामीण) सीट से चुनाव जीता था चौधरी बशीर ने आगरा कैंट सीट से चुनाव जीता था 1996 में इन्होंने जीता बसपा के टिकट पर चुनाव किशन लाल बघेल ने दयालबाग (अब आगरा ग्रामीण) सीट से चुनाव जीता था जीपी पुष्कर ने एत्मादपुर सीट से जीता था चुनाव 2027 से पहले संगठन मजबूत करने की चुनौती आगरा में बसपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पारंपरिक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने की होगी। 2022 में जिले की सभी सीटों पर भाजपा की जीत और कई सीटों पर बसपा के तीसरे स्थान पर रहने के आंकड़े बताते हैं कि पार्टी को अपना चुनावी आधार मजबूत करने के लिए लगातार काम करना होगा। बता दें कि आगरा की 9 विधानसभा सीटों में से बसपा ने अब तक सिर्फ खेरागढ़ सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले दिनों पार्टी की सभा के दौरान नीरज रावत को खेरागढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User