कानपुर में ट्रक की टक्कर से एक की मौत:गंभीर हालत में दूसरा जिला अस्पताल रेफर, परिजनों में शोक का माहौल
कानपुर के घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सजेती थाना क्षेत्र के बूढ़ानपुर गांव निवासी 33 वर्षीय विपिन पुत्र रामबाबू अपने चचेरे भाई 40 वर्षीय दिलीप सचान पुत्र स्व. राजेंद्र के साथ बाइक से अलियापुर गांव इंजन बनाने गए थे। शाम को लौटते समय कानपुर-सागर हाईवे पर अमौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस ने दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां विपिन की मौत हो गई। दिलीप को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)