गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार:ठिकाने बदल कर रह रहा था, STF ने दबोचा; एक साल से फरार था

Oct 17, 2026 - 18:01
0
गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार:ठिकाने बदल कर रह रहा था, STF ने दबोचा; एक साल से फरार था
UP STF कमिश्नरेट प्रयागराज से 50 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान बदलकर दिल्ली-एनसीआर में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भउवा उर्फ बउआ उर्फ बबुआ निवासी- रावतपुर, थाना काठ, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। 50 हजार का इनामी था कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कोरांव में 2025 में आरोपी गोवध का आरोपी था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर की टीम ने 16 अक्टूबर 2026 को एसआई धूम सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम गाजियाबाद में थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अंतर्गत अभयखंड पुलिस चौकी के पास से शाम करीब 6:05 बजे आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में हुआ खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपी भउवा ने स्वीकार किया कि 9 अक्टूबर 2025 को थाना कोरांव (प्रयागराज) में दर्ज हुए मामले में बरामद ट्रक का चालक था। घटना के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना कोरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User