कानपुर में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक:डीबीएस कॉलेज में LGBTQIA+ समुदाय की चुनौतियों और समावेशन पर व्याख्यान
कानपुर के डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर में गुरुवार को LGBTQIA+ समुदाय की सामाजिक वास्तविकताओं और समावेशन पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। समाजशास्त्र विभाग और कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समानता, अधिकार और सामाजिक स्वीकार्यता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता प्रीतिमा गौतम ने ट्रांसजेंडर समुदाय की चुनौतियों और उसके प्रति सम्मानजनक व्यवहार की जरूरत पर जोर दिया। अतिथि वक्ता मोहम्मद तारिक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समुदाय की जमीनी समस्याओं और भारतीय पौराणिक ग्रंथों में लैंगिक विविधता से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की। विद्यार्थियों को शिक्षा, रोजगार, भेदभाव और सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर शोध-पत्र लिखने तथा पीएचडी करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजीव कुमार, अनुज पांडेय, मोहम्मद एहसान अंसारी और कोमल वर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)