मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर:अमरोहा के सभी मतदान केंद्रों पर 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
अमरोहा के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को पंजीकरण का अवसर देने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने नागरिकों से कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी देने होंगे। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर देना और नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)