कानपुर में वर्कआउट के साथ गरबा नाइट:5:11 Fit Club के सदस्यों ने एथनिक लुक में किया गरबा
कानपुर में शहर के फिटनेस क्लब 5:11 Fit Club की कम्युनिटी ने Navtaal Garba Night Ganges Club में शामिल होकर फिटनेस के साथ त्योहार का जश्न मनाया। क्लब के सदस्य एथनिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आए। पिछले कई हफ्तों से 5:11 Fit Club की ओर से हर रविवार लोगों को फिटनेस से जोड़ने के लिए कम्युनिटी रन, जुम्बा, योग, डांस, भांगड़ा और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस बार सदस्यों ने नियमित फिटनेस गतिविधियों के साथ फेस्टिव सीजन को भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। गरबा नाइट में सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगीत की धुन पर गरबा किया। क्लब का उद्देश्य फिटनेस को केवल जिम या एक्सरसाइज तक सीमित न रखकर कम्युनिटी, सामाजिक जुड़ाव और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। इस आयोजन में सदस्यों ने फिटनेस के साथ मनोरंजन का भी आनंद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)