'ये लोग लिव-इन में रह रहे, सगाई भी कर ली':राहुल गांधी और संगठनों पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- प्रदर्शन में उमर खालिद के पैरोकार शामिल
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे राहुल गांधी, अन्य विपक्षी दलों और प्रदर्शन में शामिल संगठनों पर अभद्र टिप्पणी की है। अपने घर पर प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, ये सभी लोग लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। इनकी सगाई भी हो चुकी है। बस सब कुछ सामने अब आया है। यह देश का दुर्भाग्य है कि प्रदर्शन में ऐसे लोग शामिल हैं, जो उमर खालिद के पैरोकार हैं। उसमें ऐसे लोग हैं, जो देश विरोधी नारे लगाने का काम करते थे। समाज के खिलाफ और राष्ट्र के खिलाफ काम करते थे। जब से राहुल नेता बने हैं, तब से वामपंथी विचारधारा के लोग उनके अगल-बगल सलाहकार के रूप में बैठे हैं। तो कोई दोस्त के रूप में आकर के बैठा है। जब से यह लोग बैठ गए हैं, तब से लगातार संवैधानिक संस्था, चुनाव आयोग और अब ज्ञानेश कुमार का मामला उठ रहा है। मैं पहले भी बोल चुका हूं, 2023 के पहले कोई प्रक्रिया ही नहीं थी कि चुनाव आयुक्त कैसे नियुक्त किए जाएं। आपके समय में तो कोई पॉलिसी नहीं बनी थी शासन की जो मंशा होती थी, उसी के अनुसार नियुक्ति होती थी। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया। उसके बाद एक नीति बनी कि प्रधानमंत्री होंगे, लीडर ऑफ अपोजिशन होंगे और एक मंत्री, जिसको प्रधानमंत्री नियुक्त कर दें, वह होगा। तो कम से कम एक पॉलिसी बनी है, आपके समय में तो पॉलिसी ही नहीं थी। आपने नवीन चावला को कैसे नियुक्त किया था? आपने केपीएस गिल को कैसे नियुक्त किया था? वही केपीएस गिल, जो चुनाव आयोग के प्रमुख थे, बाद में आते हैं और खेल मंत्री बनते हैं। कम से कम आज एक प्रक्रिया है और उस प्रक्रिया को अगर समाप्त करना है, तो सुप्रीम कोर्ट जाइए। सुप्रीम कोर्ट से आपको जवाब नहीं मिलता है, तो जनता के बीच में जाइए। जनता के बीच में जाइए और अपनी बात रखिए। आप पाकिस्तान का उदाहरण लेकर चलेंगे? जब चुनाव आए, आप जीतिए और जीत करके इस कानून को बदल दीजिए। अपने ढंग से कानून बना दीजिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट को आप मानेंगे नहीं, राष्ट्रपति को मानेंगे नहीं, प्रधानमंत्री को मानने का कोई सवाल ही नहीं है। क्या आप बांग्लादेश का उदाहरण लेकर चलेंगे? आप नेपाल का उदाहरण लेकर चलेंगे? आप पाकिस्तान का उदाहरण लेकर चलेंगे? मेरे ऊपर हर जाति का एहसान वहीं बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह अपने नाती के साथ दिख रहे हैं। वह गांव के बच्चे की जाति पूछकर UGC का उदाहरण देते हुए नजर आ रहे। वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, एक बार गोंडा में गोली चली थी, मेरे ऊपर। मुसलमानों ने गोली चलाया था। एसपी गोंडा ने सारे रास्ते बंद कर दिए थे। यहां तक कि मेरे परिवार का भी कोई नहीं पहुंच पाया था। तब मुझे सबसे पहले हॉस्पिटल पहुंचाने वाला लल्लन कालिया उर्फ यूनुस मुसलमान था। यानी गोली चलाने वाला भी मुसलमान और रक्षा करने वाला भी मुसलमान। बचपन से लेकर आज तक लंबा समय हो गया लेकिन कोई जाति ऐसी नहीं है, जिसका मेरे ऊपर एहसान ना हो। ……………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराई थार, 3 दोस्तों की मौत:दशहरा में आगरा से मसूरी जा रहे थे, इनमें एक BSF अफसर का इकलौता बेटा सहारनपुर में रविवार तड़के 4 बजे एक थार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। 2 घायल हैं। सभी पांच दोस्त दशहरे पर आगरा से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। यह खबर भी पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)