कानपुर में युवक से 40.32 लाख की ठगी:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया, रकम निकालने पर मांगे 2193 डॉलर

Oct 10, 2026 - 19:33
0
कानपुर में युवक से 40.32 लाख की ठगी:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया, रकम निकालने पर मांगे 2193 डॉलर
कानपुर के गोविंद नगर में गोल्ड ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 40.32 लाख रुपए की ठगी हो गई। आरोप है कि मर्गन मैक्स कंपनी ने शुरुआत में निवेश पर लाभ देकर भरोसा जीता और बाद में रकम निकालने के नाम पर अलग-अलग शुल्क वसूल किए। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। दबौली पी-ब्लाक निवासी महेंद्र सिंह के मुताबिक, उन्होंने छह जनवरी 2026 को कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश शुरू किया था। शुरुआत में 50 हजार रुपये लगाए। अगले दिन उनके खाते में पांच हजार रुपये लाभ के रूप में आए। इससे भरोसा होने पर उन्होंने आगे निवेश किया। आरोप है कि इस दौरान कंपनी ने अपनी वेबसाइट और नाम भी बदल लिया। चार चरणों में कुल चार लाख रुपये जमा किए पीड़ित ने बताया कि उन्होंने चार चरणों में कुल चार लाख रुपये जमा किए। ट्रेडिंग खाते में उनकी रकम बढ़कर 68085.75 डालर दिखाई देने लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि भुगतान करने के बजाय कंपनी की ओर से विभिन्न शुल्कों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 36.32 लाख रुपये और जमा कराए गए। इस तरह कुल 40.32 लाख रुपये की रकम फंस गई। महेंद्र सिंह के मुताबिक इतनी रकम जमा कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। कंपनी की ओर से रकम निकालने के लिए 2193 डालर की अतिरिक्त मांग की गई। असमर्थता जताने पर पूरी रकम जब्त करने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। साइबर सेल से ली जा रही मदद गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि निवेश का झांसा देकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रकम वापस कराने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User