रामपुर में कारोबारी को मारी चार गोली, मौत:दुकान पर बैठा था; कार सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग, एक साल पहले की थी लव मैरिज
रामपुर में कारोबारी की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय कारोबारी अपनी दुकान पर बैठा था। शाम करीब 5 बजे कार सवार दो लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। चार गोली कारोबारी को लगी। गोली चलते देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पीछा करने के लिए एक टीम को भेजा, तबतक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुमारिया कला गांव की है। दो तस्वीरें देखिए टाह कला गांव के रहने वाले नवजोत सिंह (30) की कुमारिया कला में वॉशिंग हब की दुकान है। नवजोत अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन कनाडा में नौकरी करती है, जबकि पिता खेती-बाड़ी करते हैं। नवजोत की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, करीब एक साल पहले नवजोत ने 40 साल की एक महिला से लव मैरिज की थी। महिला के पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई है। महिला के दो बेटे हैं। दोनों न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)