कानपुर महिला महाविद्यालय में मधुमक्खी कार्यशाला:शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने, व्यावहारिक अनुभव के लिए किया प्रेरित
कानपुर के हर्ष नगर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग एवं उर्मिला फार्म्स के संयुक्त तत्वावधान में 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को "मधुमक्खी प्रजनन, पालन एवं प्रबंधन" विषय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
प्रथम दिन प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना एवं मुख्य अतिथि श्री मोहित पांडेय ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कार्यशाला को ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए उपयोगी बताया।
विभाग प्रभारी प्रो. संगीता अवस्थी ने छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने और व्यावहारिक अनुभव हेतु प्रेरित किया। समन्वयक डॉ. सीमा पांडेय ने मधुमक्खी पालन के महत्व एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री मोहित पांडेय ने मधुमक्खियों की प्रजातियों, प्रजनन, कॉलोनी प्रबंधन और उपकरणों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकिता अवस्थी ने किया। डिजिटल कार्य पूजा सिंह ने किया। प्रो. पुष्पा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)