कानपुर महिला महाविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान:नारा लेखन में प्रियम मिश्रा और क्विज में यमुना टीम ने मारी बाजी
कानपुर में हर्ष नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ विशेष अभियान के तहत नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना के मार्गदर्शन और प्रो. रोली कनौजिया के निर्देशन में हुआ। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रियम मिश्रा ने प्रथम, वर्षा पाठक ने द्वितीय और जेनिफर मेंडिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगा, यमुना और भागीरथी नाम की तीन टीमों ने भाग लिया। इसमें यमुना टीम विजेता रही। प्राचार्या ने छात्राओं को स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। आयोजन समिति की सदस्य डॉ. शिखा मिश्रा, शैलजा सिंह, पूजा सिंह, डॉ. पूजा शुक्ला और डॉ. मनीषा निगम ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)