भिक्षावृत्ति मुक्त कुशीनगर अभियान:जागरूकता रैली निकालकर लोगों को भिक्षावृत्ति रोकने का संदेश दिया
कुशीनगर। गांधी पखवारा जागरूकता अभियान के तहत 14 अक्टूबर को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उम्मीद संस्था ने भिक्षावृत्ति मुक्त कुशीनगर बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। स्माइल योजना के तहत आयोजित रैली कुशीनगर के मेन गेट से रामा भार तक निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को भिक्षावृत्ति रोकने और इसके प्रति जागरूक होने का संदेश देना था। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए उचित माध्यम अपनाएं और भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देने से बचें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करें। रैली में सेफ्टी इंस्टीट्यूट के छात्र, शिक्षक और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, अभियान के माध्यम से करीब 800 से 900 लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से जागरूकता संदेश पहुंचाया गया। संस्था ने भिक्षावृत्ति मुक्त कुशीनगर बनाने के लिए जनसहभागिता को जरूरी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)