कानपुर महिला महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित:गोपाल सिंह बोले- भावी शिक्षकों के लिए डिजिटल समझ तकनीकी ज्ञान जरूरी
कानपुर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के प्रशिक्षण विभाग की ओर से बुधवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के शिक्षा संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना, विभाग प्रभारी डॉ. मालती वर्मा और अन्य शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. सबीना अंसारी ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि भावी शिक्षकों के लिए विषय ज्ञान के साथ डिजिटल समझ और तकनीकी ज्ञान भी जरूरी है। प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने छात्राओं को भविष्य में अच्छे शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना सोनकर ने किया। डॉ. अनीता जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें बीएड और एमएड की 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)