यमुनानगर एक्सीडेंट में पांच बच्चों के पिता की मौत:बेटे संग काम से लौट रहा था, कार से साइकिल में मारी टक्कर

Oct 14, 2026 - 16:13
0
यमुनानगर एक्सीडेंट में पांच बच्चों के पिता की मौत:बेटे संग काम से लौट रहा था, कार से साइकिल में मारी टक्कर
यमुनानगर जगाधरी में समता योग आश्रम के सामने तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गांव देवरा निवासी 50 वर्षीय लाल बहादुर की मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा मनोज कुमार घायल हो गया। लाल बहादुर पांच बच्चों के पिता थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल मनोज का सिविल अस्पताल यमुनानगर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम खत्म कर कमरे पर लौट रहे थे पिता-पुत्र पुलिस को दिए बयान में घायल मनोज कुमार ने बताया कि वह और उसके पिता लाल बहादुर जगाधरी स्थित भगत टिंबर प्लाईवुड में काम करते थे। उसके पिता करीब एक साल से वहां काम कर रहे थे, जबकि वह तीन महीने पहले ही गांव से उनके पास काम करने आया था। दोनों गंगा नगर कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। बीती रात काम खत्म करने के बाद दोनों साइकिल पर घर लौट रहे थे। साइकिल उसके पिता चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। बुडिया चौक की तरफ से आई कार ने मारी टक्कर मनोज के अनुसार, जब वे समता योग आश्रम के सामने पहुंचे तो बुडिया चौक की तरफ से तेज रफ्तार में एक कार आई। चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके पिता उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि वह भी साइकिल से नीचे गिर गया। हादसे में उसके दाहिने पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उसके पिता सड़क पर बेहोश पड़े थे और उन्हें भी गंभीर चोटें लगी थीं। मनोज ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्रित होने लगे। इसी दौरान कार चालक अपनी रेनॉल्ट कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम मनोज ने बताया कि उसने अपने ताऊ के बेटे पंकज को फोन कर मौके पर बुलाया। पंकज दोनों घायलों को ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने लाल बहादुर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बुडिया गेट पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User