कानपुर नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका:अरमापुर छठ पूजा स्थल के पास पानी में बहता मिला, सिर पर चोट के निशान
कानपुर के अरमापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर छठ पूजा स्थल के पास नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में शव बहता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची अरमापुर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल और शव से संबंधित साक्ष्य जुटाए। वहीं सिर मे चोट दिखने से लोगों मे हत्याकर शव फेके जाने की भी चर्चा होने लगी मामले की जानकारी मिलते ही अरमापुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। इसके बाद एसीपी पनकी अमित चौरसिया और डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नहर के आसपास का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव की स्थिति और आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पानी में पड़े रहने से बिगड़ी हालत, पहचान में दिक्कत पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। वह सलवार-सूट पहने हुई थी। शव कई दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी शव फूल चुका था। जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही थी। प्रारंभिक जांच में शव करीब तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शव को बाहर निकाले जाने पर महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इन चोटों को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला की मौत नहर में गिरने से हुई या उसके साथ कोई वारदात हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों मे चोट दिखने से हत्याकर शव फेके जाने की भी आशंका जताई जा रही है। नहर में शव दिखते ही मची अफरातफरी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर नहर में पानी के साथ एक महिला का शव बहता दिखाई दिया। पहले लोगों ने इसे दूर से देखा, लेकिन शव होने की पुष्टि होते ही आसपास के लोगों को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नहर के आसपास भी जांच की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला का शव कहीं और से बहकर यहां पहुंचा है या उसे इसी स्थान के आसपास नहर में डाला गया। आसपास के थानों से जुटाई जा रही गुमशुदगी की जानकारी महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर पिछले कुछ दिनों में दर्ज हुई महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी महिला के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आसपास के किसी क्षेत्र से हाल में कोई महिला लापता तो नहीं हुई है। हत्या, हादसा समेत सभी पहलुओं पर जांच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और चोटों की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या, हादसा अथवा अन्य परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)