ART सेंटर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध:जॉब सिक्योरिटी, ऑटो रिन्युअल और पेंशन की मांग, हड़ताल की चेतावनी

Oct 06, 2026 - 16:34
0
ART सेंटर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध:जॉब सिक्योरिटी, ऑटो रिन्युअल और पेंशन की मांग, हड़ताल की चेतावनी
चंदौली के जिला अस्पताल परिसर में ART सेंटर के कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वे अपनी मांगों को लेकर काम करते रहे। कर्मचारियों ने बताया कि वे दो दिन तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद अगले दिन वे कार्यस्थल पर दो घंटे देरी से पहुंचकर अपनी नाराजगी दिखाएंगे। ART सेंटर में काउंसलर सुधा तिवारी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें जॉब सिक्योरिटी, ऑटो रिन्युअल और पेंशन की व्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि वे एचआईवी पीड़ितों की सेवा करते हैं, जिन्हें दवा और काउंसलिंग की जरूरत होती है। सुधा तिवारी ने बताया कि बिहार और दिल्ली में ART कर्मचारियों को पेंशन मिलती है, वैसी ही सुविधा उत्तर प्रदेश में भी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 तारीख तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो सभी कर्मचारी लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User