कानपुर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान:109 स्कूलों के विद्यार्थियों को सिखाए, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके

Oct 15, 2026 - 20:00
0
कानपुर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान:109 स्कूलों के विद्यार्थियों को सिखाए, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके
कानपुर में साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने 15 अक्टूबर को शहर के 109 स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें 12,785 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और निजी जानकारी की सुरक्षा के बारे में बताया गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध सोना तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विद्यार्थियों को अनजान लिंक खोलने, संदिग्ध कॉल पर बैंकिंग जानकारी साझा करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी डालने से बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930, महिला सुरक्षा के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर की जानकारी भी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User