कांग्रेस ने मनाई डॉ. कलाम की जयंती:तिलक हाल में पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व राष्ट्रपति के विचारों पर चर्चा
कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक हाल में पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और समर्पण से भारत को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। एआईसीसी सदस्य प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि डॉ. कलाम का सपना भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना था। कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)