कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि:पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया संकल्प

Oct 02, 2026 - 12:33
0
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि:पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लिया संकल्प
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस सेवा को जनसेवा का माध्यम मानने की शपथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गांधीजी और शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन से कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। पुलिस सेवा में इन मूल्यों को अपनाकर आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम करना जरूरी है। सभी जोन में हुए कार्यक्रम कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। साउथ जोन में डीसीपी ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इसके अलावा सभी डीसीपी ने अपने-अपने जोन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद रिजर्व पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा, डीसीपी हेडक्वार्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी और एसीपी सीसामऊ अंजना दहिया समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User