कानपुर सेंट्रल पर दो किन्नर गिरफ्तार:यात्रियों से अभद्रता और न्यूसेंस का आरोप, रेलवे एक्ट की धाराओं में FIR

Oct 18, 2026 - 12:20
0
कानपुर सेंट्रल पर दो किन्नर गिरफ्तार:यात्रियों से अभद्रता और न्यूसेंस का आरोप, रेलवे एक्ट की धाराओं में FIR
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और अवांछित गतिविधियां करने के आरोप में आरपीएफ ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर दिल्ली की ओर बने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास दोनों के यात्रियों को परेशान करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरपीएफ रविवार सुबह 11 बजे रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार के मुताबिक, शनिवार रात आरपीएफ टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास तानिया और खुशहाल यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते और न्यूसेन्स फैलाते मिले। टीम ने दोनों को रोककर हरकतें बंद करने की हिदायत दी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उनकी गतिविधियां जारी रहीं। आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर में प्रवेश और उपस्थिति से संबंधित वैध प्राधिकार पत्र मांगा, लेकिन दोनों उसे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम दोनों को आरपीएफ थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। दोनों की पहचान तानिया और खुशहाल के रूप में हुई है। आरपीएफ ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई इस कार्रवाई के जरिए आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को परेशान करने और व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख का संकेत दिया। आरपीएफ प्रभारी ने स्पष्ट किया कि स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिसर में गश्त और निगरानी जारी है। यात्रियों से अभद्रता करने, शांति व्यवस्था बिगाड़ने या रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User