‘पहले माफिया राज था, अब योगी राज में सब अच्छा’:गोंडा में प्रतीक भूषण बोले- कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार का नजरिया पूरे देश के लिए उदाहरण

Oct 18, 2026 - 12:20
0
‘पहले माफिया राज था, अब योगी राज में सब अच्छा’:गोंडा में प्रतीक भूषण बोले- कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार का नजरिया पूरे देश के लिए उदाहरण
गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने रविवार सुबह 10:30 बजे अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से योगी सरकार पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले माफिया राज और जंगलराज था, जबकि योगी सरकार में सब अच्छा चल रहा है। ‘योगी का मुख्यमंत्री बनना यूपी का सबसे सुनहरा दौर’ विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गठन के बाद प्रदेश की राजनीति में सबसे सुनहरा दौर योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनना है। यह केवल जनता के विश्वास से ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से भी जाहिर होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता में बनी सद्भावना का बड़ा श्रेय योगी आदित्यनाथ की सुशासन के प्रति सख्ती को जाता है। ‘कानून व्यवस्था के मामले में देश के लिए उदाहरण’ प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार का नजरिया पूरे देश के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि माफिया राज की चर्चा इसलिए होती है, क्योंकि लोगों की यादों में पिछली सरकारों के दौरान हुई घटनाएं आज भी मौजूद हैं। उस समय की लूट, दंगे और संगठित अपराध को लोग याद करते हैं। सपा सरकार में खाद्यान्न घोटाले का लगाया आरोप भाजपा विधायक ने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश के कई जिलों में भ्रष्टाचार बढ़ा था। उन्होंने अपने गृह जिले गोंडा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान खाद्यान्न घोटाले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने कहा कि उस दौर में लूट और हिंसक घटनाओं की शिकायतें भी सामने आती थीं। 2027 के चुनाव में जनता देगी जवाब: विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि पहले माफिया राज और जंगलराज था, जबकि अब योगी सरकार में स्थिति बेहतर है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए विश्वास जताया कि जनता योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User