कांस्य पदक जीतने वाली अंशिका बनीं एक दिन की DM:अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति के तहत मिला मौका, की जनसुनवाई
अम्बेडकरनगर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा अंशिका को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। गुरूवार को मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशासन की इस पहल ने न केवल छात्रा की खेल उपलब्धि को सम्मान दिया, बल्कि बेटियों को नेतृत्व और निर्णय लेने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया। एक दिन की जिलाधिकारी की भूमिका में अंशिका ने जनसुनवाई की और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कामकाज को करीब से समझने और जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारियों की भूमिका जानने का अवसर मिला। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई करने का अनुभव अंशिका के लिए खास रहा। मिशन शक्ति के तहत दिया गया संदेश जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि बेटियां केवल शिक्षा और खेल ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं। अंशिका को मिला यह अवसर दूसरी छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि बताती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ने के रास्ते खुलते हैं। एक दिन की डीएम बनकर अंशिका ने न सिर्फ अपनी सफलता का नया अनुभव हासिल किया, बल्कि दूसरी बेटियों के सामने भी आगे बढ़ने और नेतृत्व करने की मिसाल पेश की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)