जौनपुर में बीसी सखियों का प्रदर्शन:पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था, आईडी कार्ड और बकाया मानदेय भुगतान की मांग

Oct 15, 2026 - 14:32
0
जौनपुर में बीसी सखियों का प्रदर्शन:पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था, आईडी कार्ड और बकाया मानदेय भुगतान की मांग
जौनपुर में गुरुवार को बीसी सखियों ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने एनआरएलएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर 5 साल पुराने सरकारी आदेश लागू करने की मांग की। जिलाध्यक्ष नेहा पटेल का कहना है कि ये आदेश अभी तक जमीन पर नहीं उतर पाए हैं, जिससे उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है। सखियों ने पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था, बैंकों से अधिकृत आईडी कार्ड और नए राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने के आदेश लागू करने की मांग की। इससे उनकी पहचान बैंक कर्मी के तौर पर बन सकेगी। कई बीसी सखियों को छह महीने तक मिलने वाला 4000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय नहीं मिला। कुछ को दो या चार महीने का मानदेय भी नहीं मिला। उन्होंने बकाया मानदेय तुरंत खातों में भेजने की अपील की। सरकारी आदेश के मुताबिक, बीसी सखियों को मनरेगा का भुगतान करना है, पर यह काम उनसे नहीं कराया जा रहा। बैंकों से मिली डिवाइस खराब हो गई हैं, जिससे वे काम नहीं कर पा रही हैं। सखियों ने नई बैंकों से जुड़ने और लैपटॉप की भी मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User