कांस्य पदक विजेता रोहित का स्वागत:जौनपुर पहुंचे भाला फेंक खिलाड़ी, लोगों ने माला पहनाकर बधाई दी
एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले जौनपुर के मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के डिभिया गांव निवासी रोहित यादव के जौनपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। सुजानगंज के समाजसेवी पवन यादव ने रोहित यादव का सम्मान किया। लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उपलब्धि पर बधाई दी। रोहित यादव के स्वागत के दौरान लोगों में उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)