कन्नौज पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश:सेवा संकल्प अभियान में भारत का नक्शा बनाया, एसपी भी शामिल हुए
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने पुलिस लाइन में रविवार 11 बजे अनूठे तरीके से राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला कार्यक्रम करते हुए भारत का मानचित्र तैयार किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने अनुशासन के साथ मानव श्रृंखला में हिस्सा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। भारत के मानचित्र के रूप में तैयार मानव श्रृंखला आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला के जरिए ‘एकता में शक्ति’, ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘जनसेवा’ का संदेश दिया गया। ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों में आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने के साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान पुलिस लाइन का माहौल देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)