कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत:नगीना रोड पर मोहित पेपर मिल के पास हादसा; बाइक में तेल डलवाकर घर लौट रहा था छात्र
बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र में नगीना रोड पर मोहित पेपर मिल के पास शुक्रवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत हो गई। छात्र बाइक में तेल डलवाकर घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव अलावलपुर निवासी अशोक का 20 वर्षीय बेटा मोहित इंटर का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह बाइक में तेल डलवाने के बाद घर लौट रहा था। नगीना रोड पर मोहित पेपर मिल के पास पहुंचते ही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मोहित परिजनों के मुताबिक मोहित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई हाईस्कूल और बहन इंटर में पढ़ रही है। पिता अशोक खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)