कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा, मौत:प्रधानाचार्य समेत 3 घायल, बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हादसा
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सीतापुर निवासी हिमांशु वर्मा (35) और गोंडा निवासी अनिल कुमार शुक्ल (32) की मौत हो गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा बादी नगर कट के पास हुआ। हिमांशु टिकैतनगर के ह्वाइट फेदर स्कूल में एकाउंटेंट थे। वह स्कूल के प्रधानाचार्य विनय कुमार तिवारी के साथ कार से स्कूल जा रहे थे। बादी नगर कट के पास यूरिया लोड कराते समय हिमांशु और अनिल सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन ने दोनों को चपेट में ले लिया। वैगनआर से भी टकराई बेकाबू कार टक्कर के बाद नेक्सॉन बेकाबू होकर आगे खड़ी वैगनआर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद वैगनआर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में प्रधानाचार्य विनय कुमार तिवारी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे की जानकारी मिलने पर बिसवां विधायक निर्मल वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)