कुशीनगर एक्सप्रेस में छापा,10 यात्री बिना टिकट मिले:पेंट्री कार मैनेजर रुपए लेकर करा रहा था यात्रा, 16 पेटी अवैध पानी जब्त
झांसी से ललितपुर के बीच मंगलवार सुबह 5:48 से 7:04 बजे तक रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में छापा मारा। जांच के दौरान 10 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। पैंट्री कार से 16 पेटी अनधिकृत पानी की बोतलें भी जब्त की गईं। सभी यात्रियों पर जुर्माना लगाकर उन्हें पैंट्री कार से हटा दिया गया। बिना टिकट यात्रियों को लेकर मिली थी शिकायत रेलवे अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं कि कुशीनगर एक्सप्रेस की पैंट्री कार में तैनात स्टाफ यात्रियों से पैसे लेकर उन्हें बिना टिकट यात्रा करा रहा है। शिकायतों के बाद रेलवे ने पैंट्री कार की जांच कराने का निर्णय लिया। पैंट्री कार स्टाफ ने यात्रियों से पैसे लेने की बात स्वीकारी झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने पैंट्री कार की जांच की। रेलवे के अनुसार, पैंट्री कार मैनेजर विजय सिंह राजावत और अनिकेत राजावत ने यात्रियों से पैसे लेने की बात स्वीकार की। 16 पेटी पानी की बोतलें जब्त जांच के दौरान पैंट्री कार में 16 पेटी अनधिकृत पानी की बोतलें मिलीं। इन्हें जब्त कर ललितपुर स्टेशन पर जमा कराया गया। इसके अलावा पैंट्री कार स्टाफ की कोई अधिकृत सूची भी टीम को नहीं मिली। रेलवे ने जांच जारी रखने की बात कही रेलवे अधिकारियों ने बिना टिकट मिले सभी यात्रियों पर जुर्माना लगाया और उन्हें पैंट्री कार से हटा दिया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं और नियमों के पालन के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। यह जानकारी झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)