कार वॉश प्रेशर सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या:रामपुर में बदमाशों ने सीने पर किए चार फायर, बदमाश बिलासपुर की ओर भागे
रामपुर के मिलकखानम के कुम्हरिया कलां गांव में शनिवार शाम प्रेशर सेंटर संचालक नवजोत सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार बदमाशों ने सेंटर पर बैठे नवजोत के सीने में चार गोलियां मारीं और बिलासपुर की तरफ भाग गए। नवजोत टाहकलां के निशान सिंह का बेटा था। उसका मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कार वॉश प्रेशर सेंटर था। शनिवार शाम वह सेंटर पर बैठा था, तभी कार सवारों ने उसे गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ हर्षिता सिंह और एएसपी अनुराग सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया, अभी शिकायत नहीं मिली है। नवजोत अपने माता-पिता निशान सिंह और जगदीश कौर के साथ रहता था। उसकी बहन कनाडा में है। परिवार बेटे की मौत से सदमे में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)