कर्नाटक में कांग्रेस ने पलटा सियासी खेल
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल सेक्युलर के कई विधायकों द्वारा कथित रूप से पक्ष बदलकर मतदान किए जाने से चुनावी गणित पूरी तरह बदल गया और सत्तारूढ़ दल को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिला।