कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे कमिश्नर,15 दिन में तैयार होगा ट्रामा-सेंटर:बोले- गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अलीगढ़-आगरा नहीं जाना पड़ेगा

Oct 17, 2026 - 16:25
0
कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे कमिश्नर,15 दिन में तैयार होगा ट्रामा-सेंटर:बोले- गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अलीगढ़-आगरा नहीं जाना पड़ेगा
कासगंज में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने 100 बेड वाले अस्पताल की व्यवस्थाओं और निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, सीएमओ अनिल कुमार और सीएमएस संजीव सक्सेना समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ओपीडी से लेकर ब्लड बैंक तक की जांच कमिश्नर ने अस्पताल की ओपीडी, पर्चा काउंटर, ब्लड बैंक, एसएनसीयू और जेएसवाई वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। दवा वितरण केंद्र पर दवाओं का स्टॉक और उनकी एक्सपायरी डेट भी जांची। ट्रामा सेंटर की गुणवत्ता परखी कमिश्नर ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही बिजली, ऑक्सीजन और वार्डों की व्यवस्था की जानकारी ली। कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि अस्पताल में सरकारी योजनाओं और दवाओं की व्यवस्था सही मिली। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर 15 दिन में तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अलीगढ़ या आगरा नहीं जाना पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User