कासगंज में दशहरा और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:4 जोन और 10 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी

Oct 19, 2026 - 11:46
0
कासगंज में दशहरा और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट:4 जोन और 10 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी
कासगंज में दशहरा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एसपी ओपी सिंह ने बताया, सुरक्षा मजबूत करने को जिले को 4 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश हैं। संवेदनशील जगहों, धार्मिक आयोजनों और पंडालों पर विशेष निगरानी है। प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा की लगातार निगरानी होगी। रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति टीम सक्रिय की गई है। पुलिसकर्मियों को किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं। आपराधिक घटनाओं को रोकने सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी ओपी सिंह ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की सोशल मीडिया और फील्ड टीम नजर रखेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User