कासगंज में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की मंडल समीक्षा बैठक:कर्मचारी समस्याओं के समाधान पर जोर, सदस्यता अभियान तेज करने की बनी रणनीति

Oct 05, 2026 - 19:19
0
कासगंज में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की मंडल समीक्षा बैठक:कर्मचारी समस्याओं के समाधान पर जोर, सदस्यता अभियान तेज करने की बनी रणनीति
कासगंज जंक्शन पर सोमवार शाम करीब 6 बजे एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की मंडल समीक्षा बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दुबे, महामंत्री अखिलेश पांडे और संयुक्त महामंत्री अब्दुल शेख समेत संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हुए। स्टेशन और विभागों का किया दौरा बैठक से पहले संगठन के पदाधिकारियों ने कासगंज स्टेशन, टीआरडी, डीजल लॉबी, सिग्नल और कैरिज एंड वैगन डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान का भरोसा दिलाया। छह शाखाओं के कामकाज की समीक्षा बैठक में कानपुर, अनवरगंज, कन्नौज, फतेहगढ़, मथुरा छावनी और कासगंज शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की गई। कर्मचारी हित में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। रेल आवासों समेत स्थानीय स्तर की कर्मचारी समस्याओं के समाधान पर भी बातचीत हुई। केंद्रीय नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। इस दौरान बलवीर सचान, मंडल मंत्री रजनीश तिवारी समेत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User