कासगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन:चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंकने की कोशिश दो बार नाकाम
कासगंज में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति के पास जिला कांग्रेस कार्यालय पर जुटे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च बाराद्वारी और सोरों गेट होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की दो बार कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों बार कार्रवाई करते हुए पुतला छीन लिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। पुलिस ने मौके पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की। मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके इस्तीफे की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)