कासगंज में किसान पर गिरी बिजली, मौके पर मौत:बारिश और ओलावृष्टि के बीच खेत में कर रहे थे काम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कासगंज में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बिजली कड़कने के बीच कोतवाली कासगंज क्षेत्र के किशोरपुर गांव में धान के खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरपुर गांव निवासी सत्यवीर (57) पुत्र नारायण सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अपने धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच आकाशीय बिजली सत्यवीर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पसरा मातम हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। किसान की मौत की खबर से परिवार में दुख का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)