कासगंज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं-पुलिसकर्मियों का पैदल मार्च:एसपी बोले- महिलाओं से अपराध करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
कासगंज में सोमवार दोपहर 1 बजे मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। इसमें जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ शामिल हुईं। मार्च में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कलावती आयुर्वेदिक कॉलेज की महिलाओं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और कन्या उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं के साथ महिला पुलिसकर्मी भी थीं। इसके जरिए महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकार, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं से उत्पीड़न, छेड़छाड़ या अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महिलाओं से अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का मकसद आत्मविश्वास बढ़ाना और सुरक्षित माहौल बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)