कासगंज में नवरात्रि और त्योहारों पर पुलिस अलर्ट:एसपी ने पुलिस और पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च, खुराफात करने वालों को दी सख्त चेतावनी
कासगंज में नवरात्रि और आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार शाम करीब 7 बजे एसपी ओपी सिंह ने पुलिस और पीएसी के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य रास्तों और संवेदनशील जगहों पर घूमकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ओपी सिंह प्राचीन मां चामुंडा मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने पुजारी से व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के आने-जाने की जानकारी ली। साथ ही पर्व के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि नवरात्रि और त्योहारों के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों और मुख्य जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें भी सक्रिय की गई हैं। एसपी ने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से त्योहार शांति से मनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)