नवरात्र-दशहरा पर हापुड़ में अलर्ट, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:पंडालों की सुरक्षा पर जोर, सीसीटीवी और रूट डायवर्जन के निर्देश
हापुड़ में नवरात्र और दशहरा त्योहारों की सुरक्षा को लेकर शनिवार रात पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। डीएम कविता मीना और एसपी मधुबनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पक्का बाग से मां मंशा देवी मंदिर तक पहुंचा। अधिकारियों ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया। शनिवार रात करीब साढ़े 7 बजे डीएम कविता मीना और SP पुलिस बल के साथ पक्का बाग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चंडी मंदिर, मंशा देवी मंदिर में जाकर पुजारियों से भी वार्तालाप की। साथ ही पक्के बाग से बुलंदशहर रोड तक फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने को कहा। शरारती तत्वों पर नजर रखने और लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था ठीक रखने पर जोर दिया गया। जरूरत के हिसाब से रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा, ताकि लोगों को जाम से परेशानी न हो। साफ सफाई पर जोर SP मधुवनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने को कहा। गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। आम जनता से पर्व आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। DM कविता मीना ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैं। मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया है। साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रहनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)