कासगंज में रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:गेहूं-सरसों समेत 5 फसलों के प्रमाणित बीज पर 50% सब्सिडी; तिलहनी-दलहनी के मिनीकिट मुफ्त

Sep 25, 2026 - 07:57
0
कासगंज में रबी फसलों के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:गेहूं-सरसों समेत 5 फसलों के प्रमाणित बीज पर 50% सब्सिडी; तिलहनी-दलहनी के मिनीकिट मुफ्त
कासगंज में रबी सीजन 2026-27 की तैयारी कर रहे किसानों के लिए कृषि विभाग ने सरकारी बीज भंडारों से सब्सिडी पर बीज लेने की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। योजना के तहत किसानों को तिलहनी और दलहनी फसलों के बीज मिनीकिट मुफ्त दिए जाएंगे। वहीं, गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के प्रमाणित बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बुकिंग कराने की अपील की है। 30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग जिला अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान कृषि विभाग के ‘कृषि दर्शन’ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीज की ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ गेहूं और जौ के लिए ऑनलाइन बुकिंग 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। किसानों को आवेदन करते समय अपनी आवश्यकताओं के अनुसार फसल और बीज का चयन करना होगा। इन फसलों के मिनीकिट मिलेंगे मुफ्त योजना के तहत तिलहनी फसलों में तोरिया, राई और सरसों तथा दलहनी फसलों में चना और मटर के बीज मिनीकिट मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के प्रमाणित बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज कम लागत में उपलब्ध हो सकेंगे और रबी फसलों की बुवाई में आर्थिक मदद मिलेगी। योजना में किसानों के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। एक किसान को तिलहनी फसलों में तोरिया, राई या सरसों में से किसी एक फसल का ही बीज मिनीक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User