124 वर्ष पुरानी रामलीला का मुकुट पूजन संपन्न:आज से शुरू होगा 33 दिवसीय भव्य मंचन

Sep 25, 2026 - 07:57
0
124 वर्ष पुरानी रामलीला का मुकुट पूजन संपन्न:आज से शुरू होगा 33 दिवसीय भव्य मंचन
आस्था और संस्कृति की प्रतीक शिवपुर की 124 वर्ष पुरानी विश्व प्रसिद्ध रामलीला का गुरुवार रात पांचो पांडव मंदिर परिसर में मुकुट पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार, रामायण की चौपाइयों और 'जय श्रीराम' के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। रात्रि आठ बजे आयोजित मुकुट पूजन में राम, सीता, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का स्वरूप निभाने वाले कलाकारों ने भगवान गणेश और शिव की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद रामायणी बंधुओं ने मंगलगान किया। समिति के मंत्री त्रिलोकीनाथ सेठ ने बताया कि शिवपुर रामलीला की शुरुआत प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी के दिन होती है। इस वर्ष 25 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा, जो 33 दिनों तक चलेगा। इस दौरान पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा और सामाजिक मूल्यों की झलक देखने को मिलेगी। समिति अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष रामलीला में श्रीराम की भूमिका उज्ज्वल मिश्रा, माता सीता की वैभव मिश्र, भरत की प्रांजल बाजपेयी, लक्ष्मण की विक्रम चतुर्वेदी और शत्रुघ्न की भूमिका सात्विक शर्मा निभाएंगे। मुकुट पूजन के अवसर पर उपाध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, व्यास उदय मिश्रा, नरेंद्र श्रीवास्तव, नरसिंह जायसवाल, ध्यानचंद शर्मा, दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User